
स्कूल जाते समय महिला शिक्षिका का अपहरण: 5 लाख फिरौती की मांग, पुलिस जांच में जुटी
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल जाने के दौरान एक महिला शिक्षिका का अपहरण कर लिया गया। किडनैपर ने महिला के पति को उसकी बंधी हुई तस्वीर भेजी और 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है। घटना छावनी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, अपहृत महिला का नाम राधा साहू (43) है, जो भिलाई सेक्टर-8 स्थित मुखबधिर विद्यालय में शिक्षिका है। रोज की तरह शुक्रवार सुबह कैंप-1 स्थित घर से वह ऑटो से स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचीं।
फिरौती में मांगा गया 5 लाख रुपये
स्कूल प्रशासन ने अनुपस्थिति पर पति मुकेश साहू से संपर्क किया, जिसके बाद परिजन खोजबीन में जुट गए। इसी दौरान राधा के मोबाइल से पति को कॉल आया। फोन पर व्यक्ति ने खुद को किडनैपर बताते हुए कहा कि उसकी पत्नी को पेड़ से बांधकर रखा गया है और उसे छोड़ने के बदले 5 लाख रुपये की डिमांड की गई। साथ ही एक फोटो भी भेजी गई।

जांच में जुटी पुलिस
परेशान पति तुरंत छावनी थाने पहुंचा और घटना की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए ASP, CSP और SDOP थाने में मौजूद हैं और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। छावनी CSP अभिषेक झा ने बताया कि किडनैपिंग की सूचना मिली है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द खुलासा करने का दावा किया है। फिलहाल महिला का कोई पता नहीं चल सका है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



