February 1, 2026
Bhilai के CSVTU यूनिवर्सिटी में फीस घोटाला, PhD छात्रों के लाखों रुपए हजम

Bhilai के CSVTU यूनिवर्सिटी में फीस घोटाला, PhD छात्रों के लाखों रुपए हजम

Jan 16, 2026

दुर्ग। भिलाई स्थित स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। पीएचडी शोधार्थियों से वसूली गई लाखों रुपये की फीस विश्वविद्यालय के खाते में जमा ही नहीं हुई। आरोप है कि पूर्व अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी रसीदें काटकर फीस की रकम बीच में ही गबन कर ली गई।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2022 से 2025 के बीच कई शोधार्थियों से फीस ली गई। छात्रों को विश्वविद्यालय की तरह दिखने वाली आधिकारिक रसीदें भी दी गईं, लेकिन जब खातों और रजिस्टर से मिलान हुआ तो रकम बैंक खाते में जमा नहीं पाई गई। यहीं से फीस गबन का खेल उजागर हुआ।

छात्रों की बढ़ी मुश्किल

जिन शोधार्थियों ने फीस जमा की थी, उनके पास रसीद तो मौजूद है, लेकिन आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया पर संशय बना हुआ है। कुछ छात्रों को अवॉर्ड भी मिल चुका है, जबकि कई छात्रों ने देरी के चलते दोबारा फीस जमा कर दी।

 जांच समिति गठित 

मामले के सामने आते ही विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। जांच समिति गठित कर दी गई है, जिसे एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

अब सिर्फ ऑनलाइन फीस

घोटाले के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी प्रकार की फीस ऑनलाइन या UPI से ही जमा करने का आदेश जारी किया है, ताकि भविष्य में ऐसी गड़बड़ी न हो। सूत्रों के मुताबिक इस पूरे खेल में पूर्व अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद एफआईआर और कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix