March 3, 2026
फर्जी ID से SIM Activate कर दूसरों को देता था, कोरिया का आरोपी गिरफ्तार

फर्जी ID से SIM Activate कर दूसरों को देता था, कोरिया का आरोपी गिरफ्तार

Sep 6, 2025

छत्तीसगढ़ के बलोदा बाजार में पुलिस ने एक बड़े साइबर अपराध का खुलासा करते हुए कोरिया जिले के पोड़ीबचरा थाना क्षेत्र के रहने वाले अभय कुमार साहू (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

 

आरोपी ने फर्जी पहचान पत्र और फोटो का प्रयोग कर मोबाइल सिम कार्ड किसी और के नाम से एक्टिवेट किया और इन्हें दूसरों को बेचकर अवैध फायदा उठाया।

जांच में हुआ खुलासा

जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल नंबर धारकों से पूछताछ की, जिनमें से कई लोगों ने दावा किया कि उनके नाम पर जारी सिम कार्ड की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। जांच में पता चला कि उन्होंने न तो सिम खरीदें, न इस्तेमाल किया। अभय कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कर फर्जीवाड़ा किया था और अन्य व्यक्तियों के नाम व पते का गलत इस्तेमाल कर सिम कार्ड जारी कराए थे।

कार्रवाई और FIR

यह मामला सिटी कोतवाली थाना में दर्ज किया गया है, जहां आरोपी के खिलाफ 4 अलग-अलग धाराओं के तहत 2 एफआईआर (प्रकरण) दर्ज की गई हैं। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशों पर फर्जी सिम और पॉइंट ऑफ सेल (POS) संचालकों के खिलाफ कड़ाई से कार्रवाई की जा रही है।

 

आरोपी की स्वीकृति

पूछताछ में अभय कुमार साहू ने अपने अपराध को स्वीकार किया है। वह फर्जी सिम रैकेट का हिस्सा था और अन्य लोगों को भी इसका नेटवर्क सक्रिय था। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और अन्य अपराधियों की भी तलाश में है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix