
Durg में जमीन धोखाधड़ी का मामला : फर्जी दस्तावेजों से 55 लाख की ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार
जिले में जमीन की खरीद–फरोख्त के नाम पर की गई बड़ी धोखाधड़ी के मामले में दुर्ग पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना सुपेला पुलिस ने प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया है। इससे पहले इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।

जमीन बेचने का झांसा देकर की गई ठगी
मामले की शिकायत प्रार्थी ज्ञानेश्वर सिंह द्वारा थाना सुपेला में दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार, उसके निवास से लगी लगभग 38,090 वर्गफिट भूमि, जो राजस्व रिकॉर्ड में खसरा नंबर 144/7 एवं 144/03, पटवारी हल्का नंबर 20, तहसील एवं जिला दुर्ग में स्थित है, का स्वामित्व संदीप जैन एवं अनुराग जैन के नाम दर्ज है। आरोपी जोगी सिंह सोनी द्वारा स्वयं को उक्त भूमि का एग्रीमेंट धारक बताते हुए जमीन विक्रय का झांसा दिया गया।
एग्रीमेंट दिखाकर कराया इकरारनामा
दिनांक 24 जनवरी 2020 को आरोपी ने एग्रीमेंट के कागजात दिखाकर प्रार्थी से इकरारनामा किया। इसके तहत नगद एवं बैंक खाते के माध्यम से कुल 26 लाख रुपये देने की बात तय हुई। इसके बाद आरोपियों ने भूमि स्वामी के नाम से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड तैयार किए।
फर्जी दस्तावेजों से खुलवाया बैंक खाता
आरोपियों द्वारा फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर आईसीआईसीआई बैंक में फर्जी खाता खुलवाया गया। इसी खाते के माध्यम से कुल 24 लाख रुपये प्राप्त किए गए। इस प्रकार अलग-अलग माध्यमों से कुल 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया।

अपराध पंजीबद्ध, दो आरोपी गिरफ्तार
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 191/2026 धारा 318(2), 318(4), 337, 111(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पहले आरोपी कुलदीप सिंह सोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इसके बाद प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी जोगी सिंह सोनी को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी का विवरण
जोगी सिंह सोनी
उम्र – 40 वर्ष
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



