March 4, 2026
फर्जी Sim Card बेचने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक प्री-एक्टिवेटेड सिम बरामद

फर्जी Sim Card बेचने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक प्री-एक्टिवेटेड सिम बरामद

Sep 16, 2025

रायपुर: साइबर अपराधों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की मुहिम “ऑपरेशन साइबर शील्ड” के तहत रायपुर रेंज पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 2 महाराष्ट्र के निवासी शामिल हैं। इनके पास से 100 से अधिक प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जो विभिन्न साइबर अपराधों में उपयोग किए जा रहे थे।

अपराध का विवरण और पुलिस कार्रवाई

थाना सिविल लाइन, रायपुर में अपराध क्रमांक 290/25 के तहत धारा 317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस और 42(3) टेलीग्राफ एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के पीड़ितों के साथ 18.52 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पता चला कि इस अपराध में 41 मोबाइल सिम कार्ड का उपयोग किया गया था।

 

रेंज साइबर थाना, रायपुर द्वारा की गई गहन विवेचना के दौरान, संबंधित सिम सेवा प्रदाता कंपनियों से सिम कार्ड की जानकारी प्राप्त की गई। तकनीकी विश्लेषण, पीड़ितों और साक्षियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पहले दो प्वाइंट ऑफ सेल (POS) संचालकों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अन्य चार आरोपियों—निखिल चावला, बॉबी खत्री, शिवानंद चौहान, नागेश्वर चक्रधारी, जगमोहन भारती और प्रियेश यादव—को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

बरामद सिम कार्ड और अपराधों का दायरा

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 100 से अधिक प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। ये सिम कार्ड टेलीग्राम रिव्यू टास्क, ऑनलाइन जॉब स्कैम, पहचान की चोरी, फर्जी शेयर ट्रेडिंग, और कम कीमत पर सामान बेचने के बहाने साइबर ठगी जैसे अपराधों में उपयोग किए जा रहे थे। बरामद सिम कार्ड का तकनीकी विश्लेषण जारी है, ताकि इनके जरिए किए गए अन्य अपराधों का भी खुलासा हो सके।

 

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  • शिवानंद चौहान
  • पिता: लक्ष्मीप्रसाद चौहान
  • उम्र: 34 वर्ष
  • पता: देवला, नासिक, महाराष्ट्र
  • प्रियेश यादव
  • पिता: विनोद यादव
  • उम्र: 23 वर्ष
  • पता: कामटी, नागपुर, महाराष्ट्र
  • पिता: मुक्तावन भारती
  • उम्र: 39 वर्ष
  • पता: मकान डूण्डा, थाना मुजगहन, रायपुर
  • नागेश्वर चक्रधारी
  • पिता: मूलचंद चक्रधारी
  • उम्र: 25 वर्ष
  • पता: निमोरा, राखी, रायपुर
  • पिता: किशोर चावला
  • उम्र: 33 वर्ष
  • पता: अमलीडीह, रायपुर
  • बॉबी खत्री
  • पिता: महेश खत्री
  • उम्र: 27 वर्ष
  • पता: ओम विहार, तेलीबांधा, रायपुर

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix