
फर्जी NCB अधिकारी बनकर 20 Lakh रुपए की साइबर ठगी: पांच आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के मध्य जिला साइबर पुलिस ने एक बड़े साइबर अपराध रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसमें आरोपियों ने खुद को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति को गिरफ्तारी की धमकी देकर 20 लाख रुपए ठग लिए।

पुलिस ने इस मामले में दिल्ली और उत्तर प्रदेश से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे भारी मात्रा में डिजिटल और बैंकिंग सामान बरामद हुआ है।घटना की पूरी जानकारीशिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि ठगों ने खुद को एनसीबी और पुलिस अधिकारी बताते हुए डराया कि उसके आधार कार्ड का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में हो गया है और उसके खिलाफ डिजिटल गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा सकती है। स्काइप कॉल पर फर्जी एनसीबी का पहचान पत्र दिखाकर उस व्यक्ति को मजबूर किया गया कि वह अपने बैंक खाते से सबसे पहले 89,286 रुपए और बाद में 19.92 लाख रुपए (पर्सनल लोन लेकर) एक फर्जी बैंक खाते में ट्रांसफर कर दे।

पुलिस की कार्रवाई
मामला दर्ज होते ही एसीपी सुलेखा जगरवार और इंस्पेक्टर संदीप पंवार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली, हापुड़ और ग्रेटर नोएडा में छापेमारी की। मुकुंदपुर, दिल्ली से आरोपी लोकेश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने दो फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खोले थे। आगे छापेमारी के दौरान मनोज चौधरी, मोहित जैन, केशव कुमार और सैफ अली को भी गिरफ्तार किया गया�।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



