March 3, 2026
फर्जी Letter Pad और Call से 8.70 लाख की ठगी! बिल्डर के नाम पर हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा

फर्जी Letter Pad और Call से 8.70 लाख की ठगी! बिल्डर के नाम पर हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा

Sep 23, 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी में ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रायपुर के टाटीबंध इलाके में एक बिल्डर के नाम से बैंक अधिकारियों को गुमराह कर 8 लाख 70 हजार रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर करवा लिए गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब बैंक कर्मियों को आरोपी की गतिविधियों पर शक हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

कैसे हुई ठगी?

  • बिल्डर सुबोध सघानिया की कंपनी का खाता इंडियन ओवरसीज बैंक, टाटीबंध में है।
  • बैंक के डिप्टी मैनेजर अमकी मुर्मू को फोन कर ठग ने खुद को सुबोध सघानिया बताया।
  • आरोपी ने कहा कि उसके एक क्लाइंट को पैसों की सख्त जरूरत है और तुरंत मदद करनी है।
  • इसके लिए आरोपी ने व्हाट्सऐप पर कंपनी का फर्जी लेटरपैड और हस्ताक्षर वाला आवेदन पत्र भेज दिया।
  • बैंक अधिकारियों ने भरोसा करके बताए गए खाते में ₹8.70 लाख ट्रांसफर कर दिए।

संदेह कैसे हुआ?

रकम ट्रांसफर होने के बाद आरोपी ने बैंक से कंपनी के अन्य खातों का बैलेंस पूछना शुरू कर दिया। यह बात बैंक कर्मियों को संदिग्ध लगी। उन्होंने बिल्डर की पत्नी से संपर्क किया। पत्नी ने पैसे ट्रांसफर करने की बात से साफ इनकार कर दिया। तभी फर्जीवाड़े का राज खुला।

 

पुलिस की कार्रवाई

बैंक प्रबंधन ने तुरंत इसकी शिकायत आमानाका थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix