
Durg : फर्जी पुलिसकर्मी बनकर घर में घुसे शातिर, कही ऐसी बात कि डर गए लोग; लाखों की चोरी कर हुए फरार
पुलिस की वर्दी में पहुंचे दो युवक, बोले- तलाशी लेनी है घर की
दुर्ग। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक घर में प्रवेश किया और लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी पुलिस की वर्दी में थे और उन्होंने घर वालों से कहा कि इलाके में चोरी की घटना हुई है, इसलिए तलाशी लेनी है। घरवाले डर के मारे मान गए और उन्हें अंदर जाने दिया।

घंटों बाद खुला राज, गायब मिले जेवर और नगदी
मिली जानकारी के अनुसार, घटना दुर्ग शहर के एक व्यस्त इलाके की है। जब आरोपी घर से चले गए, तो कुछ देर बाद परिवार ने सामान जांचा तो अलमारी का ताला टूटा मिला। घर में रखे लाखों रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। तब जाकर परिवार को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
CCTV कैमरों में कैद हुए आरोपी, पुलिस कर रही पहचान
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज जब्त की है। फुटेज में दोनों आरोपी पुलिस की वर्दी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



