
धमतरी में फर्जी इनकम टैक्स टीम का पर्दाफाश, नकली रेड डालकर लूट की साजिश रचने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार
धमतरी। खुद को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताकर फर्जी छापेमारी और लूटपाट की सुनियोजित साजिश रचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का धमतरी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पूरा मामला क्या है
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रत्नाबांधा रोड निवासी दिलीप राठौर (67) ने 12 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 17 नवंबर 2025 को सुबह करीब 11:30 बजे 6–7 लोग बिना किसी पहचान पत्र और वैध तलाशी वारंट के उनके घर पहुंचे और खुद को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताया।

आरोपियों ने करीब 2 से 2.30 घंटे तक घर के सभी कमरों, आलमारियों, दराजों और लॉकर की तलाशी ली। इस दौरान पीड़ित को घर से बाहर निकलने नहीं दिया गया। तलाशी में कुछ नहीं मिलने पर आरोपी दो कारों में सवार होकर फरार हो गए।
200 करोड़ रुपये की अफवाह से रची गई साजिश
जांच में सामने आया कि आरोपियों को पीड़ित के घर में 200 करोड़ रुपये होने की झूठी सूचना मिली थी। इसी आधार पर सभी आरोपियों ने आपस में संपर्क कर फर्जी इनकम टैक्स टीम बनाई और नकली रेड की योजना को अंजाम दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं। साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर नागपुर (महाराष्ट्र), रायपुर, दुर्ग, बालोद और दल्लीराजहरा में दबिश दी गई, जहां से सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर धमतरी लाया गया।
जब्ती
आरोपियों के कब्जे से—
घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन (टाटा सफारी, स्विफ्ट डिजायर सहित अन्य कार),आपसी संपर्क में प्रयुक्त मोबाइल फोन और नकदी रखने में उपयोग की गई जूट की बोरियां को विधिवत गवाहों के समक्ष जब्त किया गया।

प्रकरण का विवरण (धाराएं)
- थाना – सिटी कोतवाली, धमतरी
- अपराध क्रमांक – 327/2025
आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है—
- धारा 204
- धारा 319(2)
- धारा 331(3)
- धारा 61(2)
- धारा 3(5)
गिरफ्तार आरोपियों के नाम पते
1️⃣ बबलु अजबराव नाइक उके नीना मामा (43 वर्ष)
निवासी – गणेश मंदिर के पास, थाना जिपटका, पोस्ट उलवाडी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)
2️⃣ अर्पण उत्तम मेश्राम (25 वर्ष)
निवासी – वठोडा रोड, थाना नंदनवन, नागपुर (महाराष्ट्र)
3️⃣ अमन उत्तम मेश्राम (26 वर्ष)
निवासी – वठोडा रोड, थाना नंदनवन, नागपुर (महाराष्ट्र)
4️⃣ संजय जगतराव शिवरिया उर्फ बाला (52 वर्ष)
निवासी – डिप्टी सिग्नल, चिखली रोड, संजय नगर, थाना कडमना, नागपुर (महाराष्ट्र)
5️⃣ दीपक मोहन वर्ड (22 वर्ष)
निवासी – बस स्टैंड के पीछे, नयाकुंड, थाना पाटसिवनी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)
6️⃣ संजय रामटेके (34 वर्ष)
निवासी – झुर्रीपारा, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)
7️⃣ गजेन्द्र कुमार साहू (31 वर्ष)
निवासी – कुसुमकसा, थाना दल्लीराजहरा, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)
8️⃣ विवेक उर्फ विक्की कोर्सवाडा (33 वर्ष)
निवासी – बोरसी कॉलोनी, पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)
9️⃣ उमेश साहू (30 वर्ष)
निवासी – बजरंग चौक, भटगांव, थाना रूद्री, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)
🔟 जितेन्द्र कुमार बघेल (32 वर्ष)
निवासी – भाठापारा, बोधन रोड, रजौली, थाना रनचिरई, जिला बालोद
हाल मुकाम – सेजबहार, थाना मुजगहन, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)
1️⃣1️⃣ चेतन साहू (44 वर्ष)
निवासी – सांगली, थाना गुरूर, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)
1️⃣2️⃣ श्रवण ध्रुव (38 वर्ष)
निवासी – हटकेश्वर वार्ड, धमतरी, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



