
सराफा कारोबारी से 29 लाख की उठाईगिरी: बस से उतरते ही बदमाश उड़ा ले गए कैश से भरा बैग, पुलिस जांच में जुटी
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सराफा व्यापारी के साथ बड़ी उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। जगदलपुर से रायपुर जा रहे एक सराफा कारोबारी से बदमाशों ने 29 लाख रुपए नकद से भरा बैग पार कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बस यात्रा के दौरान हुई वारदात
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यापारी का नाम मोतीलाल जैन है, जो जगदलपुर का निवासी है। वह रविवार सुबह मनीष ट्रैवल्स की बस से रायपुर जा रहा था। कांकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत माकड़ी ढाबे के पास बस रुकने पर व्यापारी अपना बैग सीट पर रखकर बाथरूम चला गया। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने कैश से भरा बैग चोरी कर लिया और फरार हो गए।
29 लाख रुपए नकद लेकर भागे आरोपी
जब व्यापारी वापस लौटा तो सीट से बैग गायब मिला। बैग में करीब 29 लाख रुपए नकद रखे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में पूछताछ शुरू की गई।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
फिलहाल कांकेर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बस स्टाफ से पूछताछ की जा रही है और ढाबे व आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



