March 6, 2026
दुर्ग में ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ का व्यापक आयोजन: रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, मैराथन और ट्रैफिक अवेयरनेस में हजारों नागरिकों की भागीदारी

दुर्ग में ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ का व्यापक आयोजन: रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, मैराथन और ट्रैफिक अवेयरनेस में हजारों नागरिकों की भागीदारी

Dec 2, 2025

दुर्ग। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा संचालित ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को मनसा कॉलेज कुरुद में जागरूकता, सेवा और सहयोग का भव्य आयोजन किया गया। यातायात पुलिस, मनसा कॉलेज, एचडीएफसी बैंक और हाईटेक हॉस्पिटल की संयुक्त पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

मैराथन से हुई कार्यक्रम का आयोजन

दिनभर चले इस आयोजन में रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, क्रॉस-कंट्री मैराथन और ट्रैफिक अवेयरनेस कैंप आयोजित किए गए। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर समाज सेवा और मानवीय भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नि:शुल्क परीक्षण कर नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे मैराथन से हुई, जिसमें हजारों युवाओं और नागरिकों ने हिस्सा लेकर सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता का मजबूत सामुदायिक संदेश दिया।

पुलिस के जवानों ने भी किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में यातायात पुलिस के जवानों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान कर सेवा-भाव और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक उदाहरण पेश किया। वहीं, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और हेलमेट देकर सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया गया।

इन सब के बारे में दी गई समझाइश

ट्रैफिक अवेयरनेस सत्र में नागरिकों को ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने, हेलमेट व सीटबेल्ट अनिवार्य रूप से उपयोग करने, ओवरस्पीडिंग न करने और यातायात नियमों का पालन करने की विशेष समझाइश दी गई। कार्यक्रम ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हुए ऑपरेशन सुरक्षा अभियान को व्यापक जनसहयोग का स्वरूप प्रदान किया।

यातायात पुलिस की अपील

नागरिक यातायात नियमों का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं, हेलमेट और सीटबेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें तथा सुरक्षित समाज निर्माण में अपना योगदान दें। आपका एक छोटा कदम कई जीवन बचा सकता है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix