
हद से ज्यादा शराब बनी मौत की वजह! बिलासपुर में घर के भीतर बेसुध मिला युवक, सिम्स में इलाज के दौरान मौत
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अत्यधिक शराब सेवन से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के बंगालीपारा इलाके में रहने वाले युवक की हालत उस वक्त गंभीर हो गई, जब उसने लिमिट से ज्यादा शराब पी ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घर में की थी शराब पार्टी
मिली जानकारी के अनुसार बंगालीपारा निवासी ओमप्रकाश श्रीवास उर्फ भोला (40 वर्ष) ने शुक्रवार रात अपने ही घर में शराब पार्टी की थी। शनिवार सुबह देर तक जब वह घर से बाहर नहीं निकला, तो आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई।
कमरे में बेसुध पड़ा मिला युवक
पड़ोसियों ने जब घर के भीतर जाकर देखा तो ओमप्रकाश अपने कमरे में बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना तत्काल सरकंडा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

अत्यधिक शराब सेवन की आशंका
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब पीने के दौरान उल्टी होने से उसकी तबीयत बिगड़ी, जिससे उसकी जान चली गई। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



