
Durg : ईसाफ बैंक में 85 लाख रुपए का गबन मामला , आरोपियों को किया गिरफ्तार
दुर्ग। थाना पुलगांव पुलिस ने ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक में हुए 85 लाख रुपए के गबन मामले में कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। अब तक इस मामले में कुल नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

ग्राहकों की लोन राशि बैंक में जमा नहीं की गई
ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित देशमुख ने थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बैंक की शाखा के कर्मचारियों ने 240 ग्राहकों से लोन की राशि वसूल की, लेकिन वह रकम बैंक में जमा नहीं की गई। जांच में सामने आया कि यह रकम कर्मचारियों ने अपने निजी उपयोग में खर्च कर दी। कुल ₹84,98,940 रुपए का गबन किया गया है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने इस प्रकरण में धारा 420, 409, 120-बी भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

तीन नए आरोपी गिरफ्तार
आज पुलगांव पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं —
1.सतीश कुमार सिन्हा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम रेंगाकठेरा, जिला राजनांदगांव
2.टिकेश कुमार यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव
3.अमित कुमार ध्रुव, उम्र 26 वर्ष, निवासी लोरमी, जिला मुंगेली
अब तक 9 आरोपी हिरासत में
इस मामले में पहले ही छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे। आज तीन और की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल 9 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच जारी रखे हुए है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



