
Durg: ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक में 85 लाख रुपये का गबन उजागर, छह आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
दुर्ग। थाना पुलगांव क्षेत्र से एक बड़े बैंकिंग घोटाले का मामला सामने आया है। ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक, शाखा दुर्ग में कार्यरत कर्मचारियों ने ग्राहकों से वसूले गए करीब 85 लाख रुपये का गबन कर लिया। पुलिस ने मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
240 ग्राहकों की लोन राशि में किया गया गबन
ईसाफ बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित देशमुख ने थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बैंक की लोन वसूली प्रक्रिया के दौरान हिरन बाई साहू, ग्राम चंद्रखुरी सहित कुल 240 ग्राहकों से लोन की राशि वसूली गई, लेकिन वह रकम बैंक में जमा नहीं की गई। जब बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने राशि पहले ही जमा कर दी थी।

निजी उपयोग में खर्च की गई बैंक की रकम
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि बैंक के संग्रह कर्मचारी टीका राम पाटले, आकाश नायक, अंकिता पाशवान, आर्य गोस्वामी, रेशमा वर्मा, ओमप्रकाश कोसरे समेत अन्य ने ग्राहकों से वसूली गई राशि को स्वयं के निजी उपयोग में खर्च कर लिया। यह गबन 24 मई 2024 से 24 जून 2025 के बीच किया गया, जिसमें कुल ₹84,98,940 की राशि का दुरुपयोग हुआ।
मामला दर्ज और कार्रवाई
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 546/2025 के तहत धारा 420, 409, 120-बी भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना में पाया गया कि आरोपियों ने बैंक में संग्रह कर्मचारी के रूप में कार्य करते हुए यह धोखाधड़ी की।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है —
1. टीका राम पाटले (35 वर्ष), ग्राम लोरमी, जिला मुंगेली
2. आकाश नायक (30 वर्ष), ग्राम बसना, जिला महासमुंद
3. ओमप्रकाश कोसरे (21 वर्ष), बजरंग नगर, उरला
4. आर्या गोस्वामी (25 वर्ष), साकिन दल्लीराजहरा, जिला बालोद
5. रेशमा वर्मा (25 वर्ष), साकिन आदित्य नगर, दुर्ग, थाना मोहन नगर
6. अंकिता पासवान (22 वर्ष), ग्राम कोसा नगर, सुपेला
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



