March 2, 2026
EOW की बड़ी कार्रवाई: पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ 8 हजार पृष्ठों की चार्जशीट दाखिल

EOW की बड़ी कार्रवाई: पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ 8 हजार पृष्ठों की चार्जशीट दाखिल

Oct 15, 2025

 

49 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा, 45 बेनामी संपत्तियों में किया निवेश

रायपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में लगभग 8,000 पृष्ठों का अभियोग पत्र (चार्जशीट) मंगलवार को विशेष न्यायालय रायपुर में प्रस्तुत किया है।

जांच में सामने आई 1872 प्रतिशत अधिक संपत्ति

ईओडब्ल्यू की विस्तृत जांच में खुलासा हुआ है कि सौम्या चौरसिया ने अपने परिवारजनों और परिचितों के नाम पर करीब 45 अचल संपत्तियों में बेनामी निवेश किया है। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कुल 49 करोड़ 69 लाख 48 हजार 298 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है जो उनकी वैध आय से 1872.86 प्रतिशत अधिक है।

2019 से 2022 के बीच हुआ सबसे अधिक निवेश

जांच रिपोर्ट में यह भी पाया गया है कि सौम्या चौरसिया ने वर्ष 2019 से 2022 के बीच सबसे अधिक अवैध निवेश किया। इस दौरान उन्होंने कोयला, डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) और अन्य परियोजनाओं से कथित रूप से अर्जित धन को विभिन्न अचल संपत्तियों में निवेश किया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix