
डोंगरगढ़ में सरकारी जमीन पर कब्जा जारी, नगर पंचायत नोटिस के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं
डोंगरगढ़/राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के लाल बहादुर नगर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला गंभीर रूप ले रहा है। करीब एक महीने पहले नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन कब्जाधारियों ने जमीन खाली नहीं की और प्रशासन भी कार्रवाई में ढिलाई बरत रहा है।

वार्ड नंबर 14 स्थित डोंगरगढ़ मेन रोड के किनारे दर्जनभर लोगों ने जमीन पर कब्जा कर रखा है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग से केवल दो किलोमीटर दूर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस मामले की शिकायत ग्राम पंचायत में की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

1 सितंबर को नगर पंचायत ने अवैध निर्माणों पर नोटिस जारी किया। 10 सितंबर को कारण बताओ नोटिस भेजा गया और 25 सितंबर को दो अतिक्रमणों पर कार्रवाई की गई। मगर तीसरे कब्जाधारी को केवल समझाइश देकर छोड़ दिया गया। अब एक महीना बीत चुका है और बाकी अतिक्रमण जस के तस हैं।
सुरक्षा और सुविधा संकट:
वार्ड का इकलौता सरकारी कुआं जर्जर हालत में है, गिरने का खतरा बना हुआ है। वार्ड नंबर 13 और 14 के हैंडपंपों पर कब्जा किया गया, जिससे स्थानीय लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।तालाब के किनारे भी पक्के निर्माण और दीवार घेराव किए गए हैं।
प्रशासनिक टालमटोल:
मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने जिम्मेदारी तहसीलदार पर डाल दी, जबकि तहसीलदार ने कहा कि यह नगर पालिका का काम है। दोनों अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे, जिससे प्रशासन की नियत पर सवाल उठ रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



