March 4, 2026
छत्तीसगढ़ में 60 करोड़ का बिजली बकाया, वसूली अभियान तेज

छत्तीसगढ़ में 60 करोड़ का बिजली बकाया, वसूली अभियान तेज

Nov 29, 2025

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बिजली बिल बकायों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। कुल 27,899 उपभोक्ताओं पर 60 करोड़ 57 लाख रुपए का भारी बकाया होने के बाद विद्युत विभाग ने जिलेभर में बड़े पैमाने पर वसूली अभियान शुरू कर दिया है।

हाफ बिजली बिल योजना बंद होने के बाद उपभोक्ताओं में बकाया राशि लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण विभाग अब सख्त रुख अपनाते हुए कहीं कनेक्शन काट रहा है, तो कई उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही भी की जा रही है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार—

93 उपभोक्ताओं पर 1 लाख से अधिक का बकाया, कुल वसूली लक्ष्य 1.33 करोड़ रुपए

1,453 उपभोक्ताओं पर 50,000–1 लाख का बकाया, वसूली लक्ष्य 9.31 करोड़ रुपए

8,353 उपभोक्ताओं पर 20,000–50,000 का बकाया, वसूली लक्ष्य 24.54 करोड़ रुपए

18,000 उपभोक्ताओं पर 2,000–20,000 का बकाया, वसूली लक्ष्य 25 करोड़ रुपए

विभाग ने घरघोड़ा, धरमजयगढ़, लैलूंगा, गेरवानी, पूंजीपथरा, किरोड़ीमल नगर सहित कई ग्रामीण और शहरी जोनों में 10 से 12 टीमें गठित की हैं, जो रोजाना घर-घर पहुंचकर बिल जमा कराने की अपील कर रही हैं।

काटे जा रहे कनेक्शन 

अधिकारियों के अनुसार, जो उपभोक्ता समय पर भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं और पुनः जोड़ने का शुल्क भी उन्हें ही चुकाना होगा। साथ ही लंबित मामलों में ब्याज बढ़ने से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।

93 बड़े बकायादारों पर पहले से केस दर्ज

वहीं, 93 बड़े बकायादारों पर पहले से दर्ज किये गए केस कोर्ट में लंबित हैं, जिनसे करीब 70 लाख रुपए की वसूली बाकी है। विभाग का कहना है कि समय पर भुगतान करके उपभोक्ता अतिरिक्त परेशानी और जुर्माने से बच सकते हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix