
घर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी ‘आग का गोला’, 3 गाड़ियों के साथ घर का सामान जलकर खाक
सूरजपुर | सूरजपुर जिले के कॉलेज रोड पर बीती रात एक डरावना हादसा हो गया। घर के अंदर खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पास खड़ी दो पेट्रोल स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते हिमांशु जैन के घर में रखा कीमती सामान और तीन गाड़ियाँ कबाड़ में बदल गईं।

सर्विसिंग कराकर लाए थे, फिर भी भड़की आग
पीड़ित हिमांशु जैन ने बताया कि वे अपनी टीवीएस (TVS) इलेक्ट्रिक स्कूटी की सर्विसिंग कराकर ही लौटे थे। रात को गाड़ी बिना चार्जिंग के खड़ी थी, फिर भी उसमें अचानक लपटें उठने लगीं। जब तक घरवाले नींद से जागते और दमकल की टीम पहुँचती, तब तक सब कुछ जल चुका था।
हादसे का बड़ा नुकसान
- 1 इलेक्ट्रिक और 2 पेट्रोल स्कूटी पूरी तरह जल गईं।
- घर के फर्नीचर और अन्य सामान को भारी नुकसान।
- करीब 5 लाख रुपये का घाटा बताया जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



