February 1, 2026
एक और हत्या कांड: यूपी में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारकर नदी में फेंका

एक और हत्या कांड: यूपी में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारकर नदी में फेंका

Jun 12, 2025

सिद्धार्थनगर (यूपी), 11 जून 2025

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान संगीता और अनिल शुक्ला के रूप में हुई है, और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना नजफगढ़वा गांव में रेखत ग्राम पंचायत के ढेबरुआ पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई। संगीता ने 2 जून को ढेबरुआ पुलिस स्टेशन में अपने पति कन्नन (48) के लापता होने की शिकायत दर्ज की थी।

जांच के दौरान, पुलिस को संदेह हुआ और संगीता से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में संगीता टूट गई और उसने अनिल शुक्ला के साथ अपने अवैध संबंधों को कबूल कर लिया। संगीता धरमपुर गांव की निवासी है और उसने अपने पति को खत्म करने के लिए अनिल के साथ साजिश रची थी।

पुलिस के अनुसार, 2 जून को संगीता और अनिल ने कन्नन को बलरामपुर की ओर ले जाकर पहले उसे नशीला पदार्थ दिया और फिर राप्ती नदी के पास एक पुल के नीचे उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को नदी में फेंक दिया।

आरोपियों के इकबालिया बयान के आधार पर, पुलिस ने मंगलवार को कन्नन का क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से करीब 1.5 किलोमीटर दूर बरामद किया। शव सड़ चुका था और कंकाल की स्थिति में था। पहचान कपड़ों के आधार पर की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix