
ऑपरेशन विश्वास का असर: Durg में निचली बस्तियों पर Police का सर्च ऑपरेशन, संदिग्धों में हड़कंप
दुर्ग।।जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नकेल कसने के लिए दुर्ग पुलिस ने ऑपरेशन सुरक्षा एवं ऑपरेशन विश्वास के तहत सुबह तड़के बड़ा सर्च अभियान चलाया। यह विशेष कार्रवाई थाना वैशाली नगर क्षेत्र की निचली बस्तियों और अटल आवास में की गई।

इस अभियान का नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने किया। कार्रवाई में राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में 40 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। सुबह 5 बजे से शुरू हुई इस चेकिंग में अवैध हथियार, नशे की सामग्री और बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई।

70 मकानों की तलाशी, पहचान पत्रों की जांच
पुलिस टीम ने रामनगर मुक्तिधाम के पीछे स्थित अटल आवास की निचली बस्ती में 70 मकानों की सघन तलाशी ली। यहां निवास करने वाले लोगों के पहचान पत्रों की जांच की गई।
27 संदिग्धों के फिंगरप्रिंट लिए गए
अभियान के दौरान 27 संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लेकर सर्च स्लिप तैयार की गई, जिनका सत्यापन नेफिस (NEPHS/NAFIS) सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनज़र अटल आवास परिसर में खड़े करीब 40 वाहनों को सक्षम ऐप के जरिए चेक किया गया।

कार्रवाई जारी रहेगी
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों, नशे और संदिग्धों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे और अपराधियों में पुलिस का भय कायम रहे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



