
कोहरे का असर: रेलवे ने 247 ट्रेनें विभिन्न अवधि के लिए रद्द कीं, यात्रियों की बढ़ी परेशानी ….
रायपुर। उत्तरी भारत में इस बार नवंबर से ही कड़ाके की ठंड और घना कोहरा शुरू हो गया है। मौसम की इस असामान्य स्थिति को देखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लेते हुए कुल 247 ट्रेनों को अलग-अलग अवधि के लिए रद्द कर दिया है। इनमें कई ट्रेनें 50, कुछ 60 और कुछ 90 दिनों तक बंद रहेंगी।

रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों के रद्द रहने से अगले तीन महीनों के भीतर कुल 14,820 फेरों पर सीधा असर पड़ेगा। अनुमान है कि लगभग 2 करोड़ यात्रियों की यात्रा योजनाएँ प्रभावित होंगी।
सबसे अधिक कैंसिलेशन इन ज़ोनों में हुए:
- नॉर्दर्न रेलवे – 89 ट्रेनें
- नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे – 80 ट्रेनें
- नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे – 30 ट्रेनें
- ईस्ट रेलवे – 15 ट्रेनें
- नॉर्थ सेंट्रल रेलवे – 14 ट्रेनें
- नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे – 12 ट्रेनें
- साउथ ईस्ट रेलवे – 7 ट्रेनें

कुछ ट्रेनों के लिए अल्टरनेट डेट्स में आरक्षण ब्लॉक किया जा चुका है। रेलवे का मानना है कि दिसंबर–फरवरी के बीच कोहरे की स्थिति और खराब हो सकती है, इसलिए सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले एप, वेबसाइट या हेल्पलाइन पर अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



