March 4, 2026
अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में ED का बड़ा एक्शन: युवराज सिंह, सोनू सूद, उर्वशी रौतेला समेत कई सेलिब्रिटी की करोड़ों की संपत्ति अटैच

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में ED का बड़ा एक्शन: युवराज सिंह, सोनू सूद, उर्वशी रौतेला समेत कई सेलिब्रिटी की करोड़ों की संपत्ति अटैच

Dec 19, 2025

नई दिल्ली: अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देश के नामी क्रिकेटरों, फिल्मी सितारों और राजनेताओं पर शिकंजा कस दिया है। ईडी ने एक अवैध बेटिंग ऐप से जुड़े मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, अभिनेता सोनू सूद, पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती, मॉडल उर्वशी रौतेला की मां सहित कई लोगों की करोड़ों रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई कुराकाओ में रजिस्टर्ड कथित अवैध ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म 1xBet और उससे जुड़े सरोगेट ब्रांड्स के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई है। पीटीआई को दिए बयान में सूत्रों ने बताया कि इस पूरे मामले की अनुमानित रकम 1000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

PMLA के तहत कार्रवाई

ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी करते हुए अभिनेत्री नेहा शर्मा, बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा और उर्वशी रौतेला की मां की संपत्तियों को भी कुर्क किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि यह संपत्तियां अवैध सट्टेबाजी से अर्जित “अपराध की कमाई” हैं।

किसकी कितनी संपत्ति अटैच

सूत्रों के अनुसार—

  • युवराज सिंह: 2.50 करोड़ रुपये
  • सोनू सूद: करीब 1 करोड़ रुपये
  • मिमी चक्रवर्ती: 59 लाख रुपये
  • नेहा शर्मा: 1.26 करोड़ रुपये
  • रॉबिन उथप्पा: 8.26 लाख रुपये
  • अंकुश हाजरा: 47 लाख रुपये
  • उर्वशी रौतेला की मां: 2.02 करोड़ रुपये

कैसे हुआ खुलासा

ईडी ने बताया कि अलग-अलग राज्यों की पुलिस एजेंसियों द्वारा दर्ज कई FIR के आधार पर जांच शुरू की गई थी। जांच में सामने आया कि 1xBet, 1xBat और 1xBat Sporting Lines भारत में अवैध ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाजी को बढ़ावा देने और संचालन में शामिल थे। गौरतलब है कि इससे पहले इसी केस में ईडी ने शिखर धवन और सुरेश रैना से जुड़ी 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति भी अटैच की थी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix