
संदिग्ध हवाला ऑपरेटर के घर ED की छापेमारी
हुंडी सिस्टम के जरिए अवैध लेन-देन की जांच, CISF जवानों के साथ पहुंची टीम
कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशरा इलाके में एक संदिग्ध हवाला ऑपरेटर के घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित तौर पर ‘हुंडी सिस्टम’ के जरिए किए जा रहे अवैध वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में की गई है।
लक्ष्मी पल्ली इलाके में छापा
केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, रिशरा के लक्ष्मी पल्ली थर्ड लेन स्थित एक मकान पर ईडी की टीम ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि इस घर में रहने वाला व्यक्ति कथित तौर पर हवाला कारोबार से जुड़ा हुआ है।

तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी टीम
सूत्रों के मुताबिक, ईडी के पांच अधिकारी तीन वाहनों में सवार होकर मौके पर पहुंचे। उनके साथ सुरक्षा के लिए CISF के छह जवान भी मौजूद थे। टीम ने घर में प्रवेश कर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहन जांच शुरू की।
परिवार के सदस्यों से पूछताछ
जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों ने घर की तलाशी ली और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की। काफी समय से पूछताछ का सिलसिला जारी है और अवैध लेन-देन से जुड़े सबूत खंगाले जा रहे हैं।
अवैध लेन-देन की कड़ियों की तलाश
ईडी यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित व्यक्ति के व्यवसाय में किसी प्रकार का गैर-कानूनी वित्तीय लेन-देन तो शामिल नहीं था। फिलहाल जांच जारी है और एजेंसी द्वारा आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



