
कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके, 17 सेकंड तक डोली धरती
नई दिल्ली। शुक्रवार सुबह कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह 10:10 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 दर्ज की गई। लगभग 17 सेकेंड तक धरती हिलती रही, जिससे लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपने घरों व ऑफिसों से बाहर निकल आए । भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। झटके इतने तेज थे कि कई इमारतों में दरारें आ गईं और लोग सड़कों पर उतर आए।

बांग्लादेश में तीन लोगों की मौत
भूकंप से बांग्लादेश में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय पुलिस के अनुसार, कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। ढाका के एक कार्यालय में काम करने वाले सदमान साक़िब ने बताया, “मैंने ऐसा झटका पहले कभी महसूस नहीं किया। फर्नीचर हिलने लगा, तो हम सभी तुरंत नीचे सड़क पर भागे।”

पाकिस्तान में भी सुबह तड़के आए झटके
इसी से पहले शुक्रवार तड़के पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र 135 किमी की गहराई पर था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



