February 1, 2026
Korba : ड्यूटी पर जाते समय हादसा, CSEB के सुरक्षा गार्ड की गई जान

Korba : ड्यूटी पर जाते समय हादसा, CSEB के सुरक्षा गार्ड की गई जान

Feb 1, 2026

कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत सीपेड के पास सड़क पर एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल 112 और दर्री पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची, जहां एक क्षतिग्रस्त बाइक के पास युवक का शव पड़ा हुआ था।

मौके पर ही हो चुकी थी मौत

112 की टीम ने जांच के दौरान पाया कि युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसे किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी है। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया।


मृतक की पहचान दीपेंद्र पटेल के रूप में

मृतक की पहचान 26 वर्षीय दीपेंद्र पटेल, निवासी बरपाली गांव, कटघोरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन के माध्यम से घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे।


ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दीपेंद्र पटेल बीती रात करीब 10 बजे अपने घर से दर्री स्थित सीएसईबी पावर प्लांट में ड्यूटी के लिए निकला था। इसी दौरान सीपेड के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


चेहरे और सीने पर गंभीर चोटें

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दीपेंद्र के चेहरे और सीने पर गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सड़क पर खून फैला हुआ था, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।


घर का एकमात्र कमाने वाला था दीपेंद्र

परिजनों ने बताया कि दीपेंद्र सीएसईबी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। रोज की तरह रात में भोजन करने के बाद वह ड्यूटी पर निकला था, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।


पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि हादसा कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix