
पुलिस हिरासत से दुष्कर्म का आरोपी फरार: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने की बड़ी घटना ने प्रशासन और पुलिस विभाग की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। रविवार को दुष्कर्म के आरोपी महावीर कंवर पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। इस घटना ने सुरक्षा तंत्र में मौजूद खामियों को उजागर कर दिया है।
तीन साल से फरार चल रहा था आरोपी
महावीर कंवर दुष्कर्म के गंभीर मामले में पिछले तीन वर्षों से फरार था। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर अकलतरा पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल दाखिला कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही थी।

हथकड़ी पहने ही पुलिस को दिया चकमा
जेल दाखिला प्रक्रिया के दौरान ही आरोपी ने मौका पाकर पुलिस को चकमा दिया और हथकड़ी पहने हुए ही फरार हो गया। वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न टीमें लगाई गई हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



