
औचक निरीक्षण में Collector सख्त, ड्यूटी से गायब 9 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस
गरियाबंद। नववर्ष के मौके पर कलेक्टर बीएस उइके ने संयुक्त जिला कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों में अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय में अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। ड्यूटी से गायब 9 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

सैलरी काटने के भी दिए निर्देश
कलेक्टर ने खाद्य, श्रम, शिक्षा, आबकारी, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास, निर्वाचन शाखा, पीएमजीएसवाय सहित अन्य विभागों का निरीक्षण कर उपस्थिति, फाइलों के संधारण और स्वच्छता व्यवस्था की जांच की। बिना सूचना अनुपस्थित कर्मचारियों की सैलरी काटने के भी निर्देश दिए गए हैं।

कार्य में लापरवाही पड़ी भारी
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने, फाइलों का व्यवस्थित संधारण करने और कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ड्रेस कोड का पालन करने को कहा गया। लोक सेवा केंद्र में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के भी निर्देश दिए गए।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



