February 1, 2026
Durg : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत दुर्ग यातायात पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान

Durg : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत दुर्ग यातायात पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान

Jan 23, 2026

दुर्ग। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को एक अभिनव एवं प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विशेष अभियान नेहरू नगर चौक, गुरुद्वारा तिराहा एवं नेहरू नगर क्षेत्र में संचालित किया गया।

यमराज के स्वरूप में यातायात पुलिस ने किया संवाद

इस अनूठे कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस के एक कर्मी ने यमराज का कॉस्ट्यूम धारण कर आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया। यमराज के प्रतीकात्मक स्वरूप के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यातायात नियमों की अनदेखी जीवन के लिए खतरा बन सकती है।

नियम तोड़ने वालों को दिया गया प्रतीकात्मक संदेश

अभियान के अंतर्गत जिन वाहन चालकों द्वारा हेलमेट नहीं पहना गया, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं किया गया अथवा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया, उन्हें यमराज के रूप में रोचक एवं प्रभावी अंदाज में समझाइश दी गई। स्लोगन और कविताओं के माध्यम से बताया गया कि जीवन अमूल्य है और यातायात नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे सशक्त उपाय है।

सरल और रोचक तरीके से दी गई सड़क सुरक्षा की सीख

इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य नागरिकों तक संदेश को डर के बजाय समझ और संवेदना के माध्यम से पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षित वाहन चालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, तथा जिम्मेदार नागरिक की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।

 

नागरिकों ने लिया यातायात नियमों के पालन का संकल्प

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की। कई नागरिकों ने यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। यातायात पुलिस का यह अनोखा प्रयास लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा और जागरूकता फैलाने में सफल सिद्ध हुआ।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix