March 3, 2026
Durg: वैशाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टा मामले में एक और फरार आरोपी गिरफ्तार

Durg: वैशाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टा मामले में एक और फरार आरोपी गिरफ्तार

Sep 16, 2025

अवैध सट्टेबाजी पर दुर्ग पुलिस की कड़ी कार्रवाई
वैशाली नगर पुलिस ने अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से वाट्सएप के माध्यम से सट्टा खेलने और खिलाने वाले एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई से पहले पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

आरोपी धन सिंह देवांगन से भारी मात्रा में नकदी और सबूत जप्त
पुलिस ने फरार आरोपी धन सिंह देवांगन के कब्जे से एक मोबाइल, 95 हजार रुपये नकद, चेक और सट्टा लेन-देन के स्क्रीनशॉट जप्त किए हैं। यह कार्रवाई सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है।

मामले का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 13 सितंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि रामनगर मुक्तिधाम शासकीय स्कूल के पास कुछ लोग कल्याण और राजधानी नामक सट्टा गेम में अंकों पर पैसे का दांव लगाकर सट्टा खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल एक पुलिस टीम गठित की गई। मौके पर पहुंचने पर कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक कीपैड मोबाइल, तीन एंड्रॉयड मोबाइल (जिनमें लगभग 35 लाख रुपये के सट्टा लेन-देन के वाट्सएप चैट मिले), और 6,000 रुपये नकद जब्त किए गए।

आरोपियों के कृत्य को अपराध पाए जाने पर निम्नलिखित चार आरोपियों को 14 सितंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया:

  • आजम अहमद, पिता इफ्तेखार अहमद, उम्र 35 वर्ष, निवासी शॉप नं. 66, सेक्टर-7, भिलाई।
  • विकास शर्मा, पिता मोहन प्रसाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्रीनवैली, जुनवानी, मकान नं. 08, सुपेला, भिलाई।
  • कुलेश्वर कुमार साहू उर्फ कुल्लु, पिता प्यारेलाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी रामनगर, साहू पारा, थाना वैशाली नगर।
  • सूरज वर्मा, पिता प्रभुराम वर्मा, उम्र 62 वर्ष, निवासी रामनगर, मुक्तिधाम शासकीय स्कूल, वैशाली नगर।

फरार आरोपी धन सिंह देवांगन की गिरफ्तारी
पांचवें फरार आरोपी धन सिंह देवांगन, निवासी रुआबांधा बस्ती, चाचा चौक, थाना भिलाई नगर, की तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने पर कि वह अपने निवास पर आया है, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में धन सिंह ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसके कब्जे से एक मोबाइल, 95 हजार रुपये नकद, चेक और सट्टा लेन-देन के स्क्रीनशॉट जब्त किए गए। आरोपी को 15 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix