
Durg ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सेंट्रल एवेन्यू रोड पर स्टंटबाज़ी के तीन दोषी का वाहन जब्त
दुर्ग ट्रैफिक पुलिस को एक वीडियो प्राप्त हुआ जिसमें सेंट्रल एवेन्यू रोड पर तीन कार चालक वाहनों की खिड़की से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट कर रहे थे। यह सार्वजनिक स्थान था और इस तरह के वाहन संचालन ने यातायात नियमों का जमकर उल्लंघन किया था। शिकायत मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने लगभग 24 घंटे के भीतर संबंधित वाहनों को चिन्हांकित कर जब्त किया।
एफआईआर और चालान की कार्रवाई
वाहनों के स्वामियों के खिलाफ निम्नलिखित यातायात धाराओं में कार्रवाई की गई है:
• वाहन CG 07 BU 4370
स्वामी: पियूष दिक्षित
धारा: 66/192, 184, 179, 130(3) सहित परमिट उल्लंघन, तेज और लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन और दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर ₹7800 का चालान।
• वाहन CG 07 BU 0775
स्वामी: रुशाद एलेन
धारा: 66/192, 184, 179, 130(3) सहित परमिट उल्लंघन, तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन तथा दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर ₹13800 का चालान।
बिना नंबर प्लेट और अवैध सायरन उपयोग करने वाले वाहन की भी कड़ी कार्रवाई।
दूसरी शिकायत 10 दिसंबर को मिली जिसमें सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर एक वाहन बिना नंबर प्लेट के अवैध रूप से सायरन बजाता मिला। पुलिस ने इस शिकायत पर भी तेज़ कार्रवाई कर 11 दिसंबर को उक्त वाहन को कब्जे में लेकर चालान किया।
• वाहन CG 04 LW 6629
स्वामी: दिशान अग्रवाल
बिना लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट, बिना बीमा, लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन और अवैध सायरन उपयोग के तहत ₹10300 का चालान।
दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की अपील
ट्रैफिक पुलिस लगातार ऑपरेशन सुरक्षा के तहत सड़क पर स्टंट करना, तेज गति से वाहन चलाना, बिना दस्तावेज वाहन संचालित करना और अवैध सायरन या फ्लैशर के प्रयोग पर सख्त कार्रवाई कर रही है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, सार्वजनिक मार्गों पर स्टंट ना करें तथा अपने वाहन के वैध दस्तावेज साथ रखें। आपकी सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



