
Durg: समोसा खाने गए युवक को दोबारा चटनी मांगना पड़ा भारी, दुकानदार ने की जमकर पिटाई
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक अजीबोगरीब विवाद पर मारपीट का मामला सामने आया है। होटल में समोसा खाने पहुंचे युवक ने दुबारा चटनी मांगी, जिस पर दुकानदार ने ग्राहक की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना जामुल थाना क्षेत्र के कैलाश नगर की है।
क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, राजेश दुबे अपने कुछ दोस्तों के साथ कैलाश नगर स्थित राजू होटल में समोसा खाने गया था। समोसा खाने के बाद उसने दुकानदार से दोबारा चटनी मांगी, जिस पर दुकानदार राजू ने चटनी देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करने लगा।

विवाद बढ़ने पर दुकानदार राजू ने राजेश दुबे की पिटाई कर दी। इसके बाद दोस्तों ने किसी तरह बीच-बचाव कर राजेश को बचाया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना के बाद राजेश दुबे ने जामुल थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुकानदार राजू के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



