February 1, 2026
Durg : तेज रफ्तार बनी मौत की वजह, बाइक हादसे में युवक की गई जान

Durg : तेज रफ्तार बनी मौत की वजह, बाइक हादसे में युवक की गई जान

Jan 16, 2026

दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दनिया में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाना एक युवक की मौत का कारण बन गया। मंडई देखकर ससुराल से लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे चालक के सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

तीन लोग थे बाइक पर सवार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भरत कुमार निषाद के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक क्रमांक CG07CS5811 पर ओमकार ठाकुर और सुरेश ठाकुर के साथ ननकट्ठी से पथरिया की ओर जा रहा था। बाइक भरत चला रहा था।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई लापरवाही

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक काफी तेज रफ्तार में थी और चालक बार-बार लापरवाही से कट मारते हुए चला रहा था। साथ बैठे ओमकार ठाकुर और सुरेश ठाकुर ने भरत को कई बार धीमी और सावधानी से बाइक चलाने की सलाह दी थी, लेकिन उसने उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया और गति और बढ़ा दी।


बरगद के पेड़ के पास फिसली बाइक

ग्राम दनिया में योगेश वर्मा के खेत के सामने बरगद के पेड़ के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार के कारण बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। हादसे में तीनों सड़क पर गिर पड़े। भरत कुमार निषाद के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि सुरेश ठाकुर को हाथ-पैर में चोटें लगीं। ओमकार ठाकुर को कोई गंभीर चोट नहीं आई।


 

डायल 112 से पहुंची मदद, लेकिन नहीं बच सकी जान

हादसे के तुरंत बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अपने वाहन से शासकीय अस्पताल बोरी पहुंचाया। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उपचार के दौरान भरत कुमार निषाद ने दम तोड़ दिया।

 

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बोरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना सामने आया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix