
बाल सुरक्षा सप्ताह: Durg में छात्रों ने समझी पुलिस कार्यप्रणाली, SSP ने किया सम्मानित
दुर्ग जिले में बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत महिला रक्षा टीम द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत सेंट जेवियर्स हाई स्कूल बोरसी के लगभग 45 छात्र-छात्राओं को पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली, तकनीकी सुविधाओं और सुरक्षा तंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस थानों और कंट्रोल रूम का भ्रमण
छात्र-छात्राओं को थाना भिलाई नगर एवं महिला थाना का भ्रमण कराया गया।
थाने में उन्हें पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही, आवेदनों पर की जाने वाली प्रक्रिया और अपराधों की जांच-पड़ताल की शुरुआती विधियों के बारे में बताया गया।

पुलिस कंट्रोल रूम में छात्रों को डायल 112 की कार्यप्रणाली, सूचना प्राप्त होने के बाद की त्वरित कार्रवाई और आईटीएमएस (इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) की तकनीकी संरचना से अवगत कराया गया। साथ ही डीएसबी शाखा में पासपोर्ट प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।
छात्रों को महिला थाना में स्थित परिवार परामर्श केंद्र का भी भ्रमण कराया गया।
यहां मौजूद काउंसलरों से मुलाकात कर उन्हें घरेलू विवादों और महिला सुरक्षा से संबंधित कार्यवाही की प्रक्रिया समझाई गई।

एसएसपी कार्यालय में विशेष जानकारी
भ्रमण के अंतिम चरण में छात्रों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग ले जाया गया, जहाँ विभिन्न शाखाओं और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
बाल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


