February 1, 2026
Durg में चोरी की दो घटनाओं से दहशत : सूने मकान से जेवर-बर्तन चोरी, शादी समारोह से बाइक ले उड़े चोर

Durg में चोरी की दो घटनाओं से दहशत : सूने मकान से जेवर-बर्तन चोरी, शादी समारोह से बाइक ले उड़े चोर

Jan 27, 2026

दुर्ग शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में चोरी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। एक ओर जहां अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर जेवर और बर्तन पर हाथ साफ किया, वहीं दूसरी ओर शादी समारोह के दौरान खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई।

शिक्षक के बंद घर में सेंधमारी

पहली घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के स्मृति नगर मिलाई, भिलाई की है। यहां निवासी शिक्षक ऋषिकेश नायक के घर अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि 24 जनवरी की शाम करीब 7 बजे वे घर में ताला लगाकर पंचमुखी हनुमान मंदिर दर्शन करने के बाद अपने माता-पिता के घर सेक्टर-10 भिलाई चले गए थे।

 

लौटने पर टूटा मिला मुख्य दरवाजा

रात करीब 10 बजे जब वे वापस लौटे तो देखा कि उनके घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने बेड के सिरहाने बने दराज में रखी हनुमान जी के लॉकेट वाली सोने की चेन और घर में उपयोग के लिए रखे पीतल व कांसे के बर्तन चोरी कर लिए।

 

20 हजार रुपये की चोरी, थाने में शिकायत

चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। घटना की जानकारी उन्होंने अपने भाई मंथिर नायक और मित्र गौरव सिंह ठाकुर को दी, जिसके बाद पद्मनाभपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

शादी समारोह के दौरान बाइक चोरी

दूसरी घटना भी पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की है। यहां विवेकानंद भवन में आयोजित शादी समारोह के दौरान अज्ञात चोरों ने एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पीड़ित आदम अली, जो सिविल कंस्ट्रक्शन कार्य में सुपरवाइजर हैं, ने पुलिस को बताया कि वे 25 जनवरी को अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पहुंचे थे।

 

गेट के पास खड़ी बाइक हुई गायब

आदम अली अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक CG07 LL 2986 से परिवार सहित कार्यक्रम में आए थे। शाम करीब 8:30 बजे उन्होंने बाइक विवेकानंद भवन के गेट के पास पद्मनाभपुर जाने वाली सड़क किनारे खड़ी की और अंदर चले गए। रात करीब 9:15 बजे जब वे बाहर लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी।

 

पुलिस ने दर्ज किया अपराध, जांच जारी

दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix