
Durg स्टेशन में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पासपोर्ट-वीजा नहीं मिला
दुर्ग। जिले के दुर्ग रेलवे स्टेशन में जीआरपी पुलिस ने शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास न तो पासपोर्ट था, न वीजा और न ही भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज मिला।

मुंबई पुलिस से मिली सूचना पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, 7 नवंबर को मुंबई पुलिस ने दुर्ग जीआरपी को एक गोपनीय सूचना दी थी कि एक बांग्लादेशी नागरिक, जो मुंबई में दर्ज एक आपराधिक मामले का आरोपी है, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस से कोलकाता जा रहा है। सूचना के आधार पर दुर्ग स्टेशन पर पुलिस ने घेराबंदी की और ट्रेन से उक्त यात्री को पकड़ा।

पूछताछ में नहीं दे पाया कोई संतोषजनक जवाब
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी से उसके दस्तावेज मांगे तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई भी वैध पहचान पत्र या यात्रा दस्तावेज नहीं मिले।
मामले की जांच जारी
फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। जीआरपी ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है और मामले की आगे की जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



