
Durg: SSP विजय अग्रवाल ने की विभागीय जांचों की समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश
दुर्ग, 15 अक्टूबर 2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल (भापुसे) ने आज पुलिस नियंत्रण कक्ष, भिलाई में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक का मुख्य उद्देश्य लंबित विभागीय जांचों और न्यायालय में स्थगित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करना था।
बैठक में की गई लंबित विभागीय जांचों की विस्तृत समीक्षा
बैठक में एसएसपी अग्रवाल ने अनुविभागवार लंबित विभागीय जांचों की विस्तृत समीक्षा की। जिन मामलों का समय-सीमा में निराकरण नहीं हो रहा है, उन अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही और निर्धारित समय में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही जिन विभागीय जांच प्रकरणों में माननीय न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश जारी किया गया है, उनके संबंध में न्यायालय से स्थगन हटाने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए।
ये अधिकारी बैठक में हुए शामिल
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्सखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (महिला विरुद्ध अपराध अनुसंधान इकाई) श्रीमती पद्मश्री तंवर सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



