March 20, 2026
दुर्ग शहर होगा रोशन: विधायक गजेंद्र यादव की पहल से 435 नए बिजली पोल लगाने की स्वीकृति

दुर्ग शहर होगा रोशन: विधायक गजेंद्र यादव की पहल से 435 नए बिजली पोल लगाने की स्वीकृति

Jul 6, 2025

दुर्ग, 6 जुलाई 2025:

दुर्ग शहर में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और नए बस्तियों तक रोशनी पहुंचाने के लिए विधायक गजेंद्र यादव ने महत्वपूर्ण पहल की है। उनकी कोशिशों से शहर में 435 नए विद्युत पोल लगाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस कदम से शहर के उन क्षेत्रों में बिजली की सुविधा उपलब्ध होगी, जहां अभी तक विद्युत खंभे नहीं पहुंचे हैं।

नए बस्तियों में बिजली विस्तार की मांग

शहर के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने विधायक गजेंद्र यादव से मुलाकात कर कई बस्तियों और कॉलोनियों में बिजली खंभों की कमी की समस्या को उठाया था। इन क्षेत्रों में बिजली की अनुपलब्धता के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विधायक ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और बिजली विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे सर्वे कर ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित करें, जहां बिजली पोल और लाइन विस्तार की जरूरत है।

मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत मंजूरी

सर्वे के आधार पर विधायक यादव ने मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत 405 नए विद्युत पोल लगाने की मांग की थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है। इसके अतिरिक्त, शहर में 4 स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, 5 स्थानों पर ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग और 34 स्थानों पर पोल शिफ्टिंग का कार्य भी किया जाएगा।

पहले भी विधायक निधि से बिजली व्यवस्था में सुधार

विधायक गजेंद्र यादव ने पहले भी बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई प्रयास किए हैं। उनकी विधायक निधि से 40 लाख रुपये की राशि नगर निगम को दी गई थी, जिससे बिजली पोल पर लाइट्स लगाई गईं। उरला क्षेत्र की नई कॉलोनियों में 67 पोल और शहर के अन्य हिस्सों में 702 पोल लगाए गए। इसके अलावा, 10 नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए भूमिपूजन भी किया गया है।

बंद लाइटों को ठीक करने के निर्देश

विधायक ने बिजली विभाग के सभी जोन के अभियंताओं को शहर में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के लिए बंद पड़ी लाइटों को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए हैं। उनकी इस पहल से न केवल बिजली व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी।

👇👇हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix