
Durg: सट्टेबाजों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कड़ी कार्रवाई
पोलसायपारा में सट्टा संचालक पर दबिश, एक गिरफ्तार
दुर्ग जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पोलसायपारा क्षेत्र में सट्टा संचालित करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
दिनांक 11.09.2025 को सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पोलसायपारा, सलीम बिरयानी के पास अवैध रूप से सट्टा-पट्टी का कार्य किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की।
आरोपी से सट्टा-पट्टी और नकदी बरामद
घेराबंदी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फिरोज अली, उम्र 45 वर्ष, निवासी ताकियापारा, जिला दुर्ग बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सट्टा-पट्टी, जिसमें विभिन्न अंकों में लेखन था, एक डाट पेन, और 2,760 रुपये की नकदी बरामद की। बरामद सामग्री को गवाहों की मौजूदगी में जप्त किया गया।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
आरोपी फिरोज अली के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06(ख) के तहत अपराध क्रमांक 440/2025 दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शाहीद खान, आरक्षक केशव कुमार, और कमलकांत अंगूरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जुआ और सट्टेबाजी जैसे अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
आरोपी का विवरण:
नाम: फिरोज अली
उम्र: 45 वर्ष
ताकियापारा, जिला दुर्ग
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



