
Durg : शातिर दो-पहिया वाहन चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटरसाइकिल-स्कूटी बरामद
दुर्ग जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जामुल थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर दो-पहिया वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई कुल 05 वाहन बरामद किए हैं।

शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला
हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी सोनू यादव ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 जून 2025 की रात उनके घर के सामने खड़ी स्कूटी एक्टीवा (CG 04 HU 8464) अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। इस पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 458/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया आरोपी
जांच के दौरान 22 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तिरंगा चौक, छावनी के पास चोरी की स्कूटी और मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को मौके से पकड़ लिया।
पूछताछ में कई चोरियों का खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रद्युम महाराणा पिता कृष्णा महाराणा, उम्र 27 वर्ष, निवासी न्यू खुर्सीपार, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग बताया। आरोपी ने हाउसिंग बोर्ड भिलाई, सेक्टर-6 भिलाई, पलारी, डोंगरगढ़ और नागपुर क्षेत्र से दो-पहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया।
5 दो-पहिया वाहन जब्त
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कुल 05 चोरी के दो-पहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनमें 03 मोटरसाइकिल और 02 स्कूटी शामिल हैं। जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपी को 22 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



