
दुर्ग: सड़क सुरक्षा के लिए “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान में तेजी
यातायात पुलिस – दुर्ग
दिनांक: 25.06.2025
दुर्ग जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर डिवाइडर में बने कटिंग को बंद करने का कार्य शुरू किया गया है, साथ ही पटेल चौक, दुर्ग में स्टॉपर की जगह डिलिनेटर (बोलार्ड) से लेफ्ट टर्न फ्री बनाया गया है।
यातायात पुलिस ने बताया कि नेशनल हाईवे 53 के कुम्हारी से गुरुद्वारा तिराहा के बीच डिवाइडर में बने कटिंग और कुछ स्थानों पर अवैध कटिंग के कारण रात के समय सड़क पार करने वाले वाहनों से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। इस मुद्दे पर पूर्व में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में चर्चा के बाद जनहित में इन कटिंग को बंद करने का निर्णय लिया गया। संबंधित विभाग ने आज से इस कार्य को शुरू कर दिया है।
इसी तरह, सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए दुर्ग-भिलाई के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्टॉपर से बने लेफ्ट टर्न फ्री को डिलिनेटर से बदलने का काम शुरू किया गया है। पटेल चौक में इस कार्य को पूरा कर लिया गया है। इस संबंध में भी सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में चर्चा के बाद संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए थे।

“ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के प्रमुख बिंदु:
- सड़कों और चौक-चौराहों की अभियंत्रिकी त्रुटियों को दूर करना।
- सड़कों से अतिक्रमण और अवैध कब्जे हटाना।
- वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना।
- सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के कारणों का विश्लेषण और लापरवाह चालकों पर सख्त कार्रवाई।
यातायात पुलिस दुर्ग ने कहा कि सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत जिले की यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
संपर्क: यातायात पुलिस, दुर्ग
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



