
Durgसड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
दुर्ग। धमधा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक प्रिंस सिंह राजपूत की मौत हो गई। प्रिंस, जो कुम्हीगुड़ा का निवासी था, सोमवार रात अपनी बाइक से भिलाई जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

कृष्णा पैलेस के सामने हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार हादसा रात लगभग 8:40 बजे कृष्णा पैलेस के सामने हुआ। अज्ञात वाहन गलत दिशा से आ रहा था और उसने तेज रफ्तार में प्रिंस की बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से प्रिंस को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।
आरोपी वाहन चालक की तलाश
धमधा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



