March 5, 2026
Durg रेंज में दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक, आईजी रामगोपाल गर्ग ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Durg रेंज में दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक, आईजी रामगोपाल गर्ग ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Dec 12, 2025

270 से अधिक प्रकरणों की की गई विस्तृत समीक्षा
दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन में रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिलों के 270 से अधिक प्रकरणों का बारीकी से अध्ययन किया गया।

महिला अपराध, पॉक्सो, हत्या एवं एनडीपीएस मामलों पर विशेष चर्चा

बैठक में महिला एवं बाल अपराध, पॉक्सो एक्ट, हत्या, हत्या के प्रयास तथा एनडीपीएस जैसे गंभीर मामलों में दोषमुक्ति के कारणों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। आईजी ने मामलों की विवेचना की गुणवत्ता बढ़ाने, अभियोजन के साथ त्वरित समन्वय स्थापित करने और दोषसिद्धि प्रतिशत में सुधार लाने हेतु स्पष्ट व आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
आदतन अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश
पुलिस महानिरीक्षक ने आदतन अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई को प्राथमिकता देते हुए कहा कि समाज में भय का वातावरण पैदा करने वाले अपराधियों पर कठोरतम दंडात्मक कदम उठाए जाएँ।
उन्होंने निर्देशित किया कि—
•जिन अपराधियों को जमानत का लाभ मिल चुका है और वे पुनः अपराध कर रहे हैं।
उनके जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में शीघ्र पहल की जाए।
•ऐसे अपराधियों की सतत निगरानी और नियमित रिपोर्ट तैयार करने पर भी जोर दिया गया।

अभियोजन और पुलिस अधिकारियों की रही उपस्थिति

बैठक में अभियोजन विभाग एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—
•संयुक्त संचालक अभियोजन दुर्ग श्री एस.एस. ध्रुव
•उप निदेशक अभियोजन बालोद श्रीमती अनुरेखा सिंह
•उप निदेशक अभियोजन बेमेतरा श्री आशीष कुमार सिन्हा
•लोक अभियोजन श्री विनय अग्रवाल, श्री सुनील चौरसिया
•अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती पदमश्री तंवर, श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती मोनिका ठाकुर
•डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू
•उपनिरीक्षक श्री राम कुमार प्रधान
•डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती तेजस्वी गौतम
•पुलिस पी.आर.ओ. श्री प्रशांत कुमार शुक्ला शामिल रहे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix