
Durg Range Police ने दोषमुक्ति प्रकरणों की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक की
दुर्ग। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने दिनांक 02 सितंबर 2025 को कार्यालय के सभागार कक्ष में रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया। यह बैठक लगभग तीन घंटे तक चली, जिसमें कुल 259 प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।

बैठक की मुख्य बातें
बैठक में विशेष ध्यान उन प्रकरणों पर केंद्रित रहा, जिनमें माननीय न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत निरस्त कर दी गई है, लेकिन गिरफ्तारियां अभी तक नहीं हो पाई हैं।
पुलिस महा निरीक्षक ने अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि ऐसे गंभीर मामलों में पुलिस की की गई कार्यवाही का पूरा ब्यौरा संधारित किया जाए और जहां गिरफ्तारी न हो सकी हो, वहां उसके ठोस कारण शामिल किए जाएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अग्रिम जमानत निरस्तीकरण के बाद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी।
विवेचना और अभियोजन सुधार के निर्देश
बैठक में दोषमुक्ति के कारणों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया कि विवेचना में सुधार लाया जाए।
विवेचना और अभियोजन में लापरवाही करने वाले पुलिस व अभियोजन अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए गए।
झूठी शिकायतों और निर्दोष व्यक्तियों को झूठा फंसाने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए अभियोजन अधिकारियों को माननीय न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी
इस महत्वपूर्ण बैठक में दुर्ग रेंज के उपसंचालक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अधिकारीगण के अलावा, संयुक्त संचालक अभियोजन दुर्ग श्री एस.एस. ध्रुव, उप निदेशक अभियोजन दुर्ग श्रीमती अनुरेखा सिंह, सहायक जिला अभियोजन बालोद श्री प्रमोद घृतलहरे, उप निदेशक अभियोजन बेमेतरा श्री आशीष कुमार सिन्हा, एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



