March 2, 2026
दुर्ग रेलवे स्टेशन हत्या कांड का खुलासा: चाय पीने के पैसे मांगने पर की थी युवक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी व दो अपचारी बालक गिरफ्तार

दुर्ग रेलवे स्टेशन हत्या कांड का खुलासा: चाय पीने के पैसे मांगने पर की थी युवक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी व दो अपचारी बालक गिरफ्तार

Oct 26, 2025

दुर्ग। मोहन नगर पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। आरोपियों ने केवल चाय पीने के लिए पैसे मांगने पर विरोध करने वाले व्यक्ति की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों और दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

घटना 20-21 अक्टूबर की दरमियानी रात की है, जब रेलवे स्टेशन दुर्ग के पास एक अज्ञात व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ अपराध क्रमांक 566/2025 धारा 103(1), 311, 3(5), 111(3)ख बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मृतक की पहचान अब तक नहीं हुई 

एएसपी व थाना मोहन नगर की टीम ने रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे आरोपियों का ठिकाना सिकोला भाठा और सिकोला बस्ती में होने का सुराग मिला। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उस रात वे चाय पीने रेलवे स्टेशन गए थे। पैसे न होने के कारण उन्होंने एक व्यक्ति से पैसा मांगा। जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने अपचारी बालक के पास रखे चाकू से उसके गले, पेट और सीने पर वार कर हत्या कर दी और फरार हो गए।पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

 

गिरफ्तार आरोपी:

1. मोहित साहू उर्फ डिवाईन उर्फ दादू (19 वर्ष), निवासी सिकोला भाठा, मोहन नगर

2. सावन नेताम (20 वर्ष), निवासी बॉम्बे आवास, उरला, मोहन नगर

3. दो अपचारी बालक (अल्पवयस्क)

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix