March 7, 2026
सड़क सुरक्षा माह में Durg Police का अनोखा अंदाज़, हेलमेट–सीट बेल्ट पहनने वालों का गुलाब से सम्मान

सड़क सुरक्षा माह में Durg Police का अनोखा अंदाज़, हेलमेट–सीट बेल्ट पहनने वालों का गुलाब से सम्मान

Jan 5, 2026

दुर्ग।।सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत दुर्ग यातायात पुलिस ने नियम पालन को लेकर सख्ती नहीं, बल्कि संवेदनशीलता का रास्ता अपनाया। हेलमेट और सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने वाले चालकों को जहां गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों को “डंडे” की जगह “समझाइश” दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन में 5 जनवरी 2026 को दुर्ग, भिलाई और कुम्हारी क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

नियम मानने वालों को सम्मान

यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाकर चलने वाले जिम्मेदार चालकों को रोककर गुलाब का फूल दिया और उनके कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार के लिए आभार जताया। साथ ही उनसे अपील की गई कि वे अपने मित्रों और परिजनों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।

नियम तोड़ने वालों को चेतावनी नहीं, समझाइश

बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों को रोककर बताया गया कि “जब आप सुरक्षित रहेंगे, तभी आपका परिवार सुरक्षित रहेगा।” यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है—इस बात पर विशेष जोर दिया गया।

बस स्टैंड और पटेल चौक पर ट्रैफिक जिंगल की शुरुआत

जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए दुर्ग बस स्टैंड और पटेल चौक में यातायात नियमों पर आधारित जिंगल का प्रसारण शुरू किया गया। जिंगल के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे में वाहन न चलाने, गलत पार्किंग से बचने और ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील की जा रही है।

पूरे जनवरी चलेगा अभियान

यातायात पुलिस द्वारा 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक जिलेभर में सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य दंड नहीं बल्कि जन-जागरूकता के जरिए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix