February 1, 2026
दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: गणतंत्र दिवस पर अवैध शराब खपाने की साजिश नाकाम; 2 महिलाओं समेत 7 तस्कर गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: गणतंत्र दिवस पर अवैध शराब खपाने की साजिश नाकाम; 2 महिलाओं समेत 7 तस्कर गिरफ्तार

Jan 26, 2026

दुर्ग-भिलाई | जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शराब की अवैध बिक्री की सूचना पर थाना कुम्हारी, पुरानी भिलाई और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है।

 

मैदान से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर तक पुलिस की दबिश 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कुम्हारी और पुरानी भिलाई क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की।

 

 

कुम्हारी क्षेत्र

ग्राम लिमतारा के क्रिकेट मैदान, सुलभ शौचालय और निरंजन आश्रम के पास घेराबंदी कर रंजीत शिवारे, गंगाप्रसाद और चंद्रहास को पकड़ा गया। वहीं महिला आरोपी मीना सिवारे को भी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

पुरानी भिलाई क्षेत्र

ट्रांसपोर्ट नगर और बजरंग पारा इलाके में दबिश देकर दिनेश पाल, राम प्रकाश चौबे और ममता भारती को पकड़ा गया। इनके पास से भारी मात्रा में देशी मसाला और गोवा शराब जब्त की गई। पुलिस ने कुल 352 पौवा शराब (63.36 लीटर) जब्त की है, जिसकी बाजार में कुल कीमत 35,600 रुपये है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक साइकिल भी बरामद की गई है।

 

आबकारी एक्ट के तहत जेल दाखिल

गिरफ्तार किए गए सभी 7 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कुम्हारी और पुरानी भिलाई थानों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

दुर्ग पुलिस की कड़ी चेतावनी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत अवैध शराब और नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। गणतंत्र दिवस जैसे संवेदनशील मौकों पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix