March 4, 2026
Durg Police का ‘अर्ली मॉर्निंग’ प्रहार:  100 से ज्यादा घरों में दी दबिश; गांजा तस्कर और अवैध शराब कोचिया गिरफ्तार

Durg Police का ‘अर्ली मॉर्निंग’ प्रहार:  100 से ज्यादा घरों में दी दबिश; गांजा तस्कर और अवैध शराब कोचिया गिरफ्तार

Jan 28, 2026

दुर्ग | दुर्ग जिले में अपराधियों और नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार तड़के एक बड़ा ‘कांबिंग गश्त’ अभियान चलाया। दुर्ग आईजी के निर्देशन और एसएसपी के आदेश पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सुबह 4 बजे से 8 बजे के बीच खुर्सीपार और भिलाई भट्ठी क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों को घेर लिया। इस औचक कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया।

देवार और उड़िया मोहल्ला में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

पुलिस की विशेष टीमों ने खुर्सीपार के देवार मोहल्ला और भिलाई भट्ठी के उड़िया मोहल्ला (सेक्टर-4) में घर-घर जाकर तलाशी ली। खुर्सीपार में 2 किलो गांजे के साथ आरोपी चंद्रपाल देवार को रंगे हाथों दबोचा गया, वहीं अवैध शराब की बिक्री करते हुए अमीरो बाघ को आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार किया गया।

सशक्त ऐप से डिजिटल चेकिंग

पुलिस ने 120 से अधिक वाहनों की जांच की। साथ ही, 105 संदिग्ध मकानों की जामा तलाशी ली गई ताकि अवैध हथियार या चाकूबाजी करने वाले बदमाशों पर नकेल कसी जा सके। बाहरी राज्यों से आए 32 से अधिक मुसाफिरों के फिंगरप्रिंट लिए गए और उनके दस्तावेजों की गहन जांच की गई ताकि अवैध प्रवासियों की पहचान की जा सके।

सुरक्षा का अहसास, अपराधियों में खौफ

दुर्ग पुलिस के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य अवैध नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करना और शहर में सार्वजनिक शांति बनाए रखना है। एसएसपी दुर्ग ने स्पष्ट किया है कि चाकूबाजों, गुंडा-बदमाशों और नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

👉हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix