
Durg Police का ‘नशा मुक्ति’ प्रहार, जामुल कॉलेज के पास गांजा बेचते दो तस्कर गिरफ्तार
भिलाई/जामुल। दुर्ग जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जामुल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जामुल कॉलेज के पास मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी मोहन नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं और वे कॉलेज के आसपास युवाओं को नशे का सामान बेचने की फिराक में थे।
घेराबंदी कर पकड़े गए तस्कर
जानकारी के अनुसार, मंगलवार (3 फरवरी) को जामुल पुलिस को सूचना मिली कि जामुल कॉलेज के पास रोड पर कुछ लोग संदिग्ध रूप से गांजा बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी की और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
- ओमेश कुमार ठाकुर (22 वर्ष): निवासी रामनगर, थाना मोहन नगर।
- अमय गुप्ता (20 वर्ष): निवासी रामनगर मुक्तिधाम के पास, थाना मोहन नगर।
नकद और मोबाइल भी जप्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा के साथ-साथ बिक्री से अर्जित 1500 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जप्त किया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 76/2026 धारा 20(ख), 27, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



