
राष्ट्रीय एकता दिवस पर दुर्ग पुलिस निकालेगी हेलमेट जागरूकता रैली, नागरिकों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
दुर्ग। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा 30 अक्टूबर की सुबह हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली का उद्देश्य वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और हेलमेट पहनने के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
रैली का समय और स्थान
रैली सुबह 8:45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06 दुर्ग से शुरू होगी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वहीं पर समाप्त होगी।

रैली का मार्ग इस प्रकार रहेगा —
➡️ पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 06 → परिवार चौक → ग्लोब चौक → रोटरी क्लब चौक → सेक्टर 09 चौक → एमडी बंगला चौक → पंथी चौक → डीपीएस चौक → मिराज तिराहा → ग्लोब चौक → पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 06 (समापन)
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



