March 4, 2026
Durg पुलिस ने eDAR/iRAD और साइबर पोर्टल में हासिल किया 100% लक्ष्य, 22 ऑपरेटर सम्मानित

Durg पुलिस ने eDAR/iRAD और साइबर पोर्टल में हासिल किया 100% लक्ष्य, 22 ऑपरेटर सम्मानित

Dec 9, 2025

दुर्ग जिले में पुलिस प्रशासन ने डिजिटल व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल के निर्देशन में जिले के सभी थानों द्वारा eDAR/iRAD पोर्टल में सड़क दुर्घटनाओं एवं संबंधित प्रकरणों का शत-प्रतिशत डाटा एंट्री का कार्य पूरा किया गया है। यह पोर्टल सड़क सुरक्षा सुधारने और दुर्घटना मुआवजा दावे की प्रक्रिया तेज करने के उद्देश्य से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा संचालित है।

साइबर पुलिस पोर्टल व हेल्पलाइन 1930 की शिकायतों का पूर्ण निराकरण

जिले में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित साइबर पुलिस पोर्टल और हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त होने वाली ऑनलाइन शिकायतों—जैसे धोखाधड़ी, हैकिंग, साइबर बुलिंग एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध—का भी समयबद्ध निराकरण किया गया। लगातार मॉनिटरिंग के चलते जिले ने इन शिकायतों के समाधान में सराहनीय प्रगति दर्ज की है।


22 ऑपरेटर्स को SSP ने किया पुरस्कृत

साइबर और सीसीटीएनएस डाटा प्रबंधन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए 08 दिसंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग द्वारा 22 सीसीटीएनएस/साइबर ऑपरेटर्स को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण का उद्देश्य ऑपरेटर्स को प्रोत्साहित करना और डिजिटल व्यवस्था को मजबूती देना है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix